उत्तराखंड
कोटद्वार के बीईएल रोड से चेकिंग के दौरान चोरी की स्कूटी के साथ अभिषेक को किया गिरफ्तार
कोटद्वार-कोटद्वार के काशीरामपुर नजीबाबाद रोड निवासी गजपाल सिंह चौहान ने सूचना दी कि 25 सितंबर को मेरी स्कूटी नंबर UK12 D 3233 घर के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात में चोरी कर ली है।प्रार्थी के प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या- 235/ 2026, धारा- 303(2)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक शोएब अली के सुपुर्द की गई।

अभियुक्त अभिषेक को गब्बर सिंह कैंप नजीबाबाद रोड कौड़ियां कोटद्वार व स्थाई पता ग्राम मेघपुर थाना-जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश),उम्र-20 वर्ष को चेकिंग के दौरान बीईएल रोड से चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
