उत्तराखंड
कालागढ़ थाने का सीओ अस्मिता ममगाई ने किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश


कालागढ़ थाने में सीओ कोटद्वार अस्मिता ममगाई ने अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात और मालखाने समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान एफआईआर रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, माल मुकदमाती संपत्ति, आर्म्स एवं एम्युनिशन समेत थाना स्तर पर रखे जाने वाले विभिन्न अभिलेखों की भी जांच की गई। सीओ ने लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों, समन और वारंटों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में गश्त और पिकेट चेकिंग बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और सत्यापन अभियान में तेजी लाने को कहा गया। साथ ही नशा मुक्ति अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर दिया गया।निरीक्षण के बाद सीओ ने थाना कर्मचारियों का सम्मेलन लिया और उनकी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी भी ली

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
