Connect with us

Uncategorized

विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया से बनाई दूरी,प्रेसवार्ता में मीडिया के सवालों पर बगले झांकते नजर आए बीजेपी पार्षद-एनओसी पर नगर आयुक्त का सुने बयान

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा पार्षदों ने शराब के मुद्दे पर एक प्रेस वार्ता करी…भाजपा पार्षदों के पास पुख्ता जानकारी ना होने के कारण मीडिया के सवालों का ठीक से जवाब भी नहीं दे पाए और बगले झांकने लगे शराब की दुकान खोलने को लेकर लगातार महापौर और विधानसभा अध्यक्ष के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है।

विधानसभा अध्यक्ष इस मुद्दे पर लगातार मीडिया से दूरी बनाकर चल रही है…और इसी संदर्भ में भाजपा पार्षदों ने विधानसभा अध्यक्ष का पक्ष रखने के लिए प्रेस वार्ता कर बात रखनी चाहिए।लेकिन जानकारी का अभाव होने के कारण पत्रकार बंधुओं ने बोलती बंद कर दी।ट्रेड लाइसेंस के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

जबकि नगर निगम के आयुक्त से मिली जानकारी के मुताबिक शराब की दुकान खोलने वाले को अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं दिया गया है।

More in Uncategorized

Trending News