Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

शिवराजपुर की रहने वाली महिला ने पोस्टमास्टर पर लगाया 4 लाख की धनराशि हड़पने का आरोप,पीड़िता ने लगाई थाने में गुहार

Ad

कोटद्वार के पोस्ट ऑफिस शिवराजपुर मे पोस्टमास्टर पर एक महिला ने 4 लाख की धनराशि को हड़पने का आरोप लगाते हुए कोटद्वार थाने में पोस्टमास्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता का कहना है कि 6 जुलाई 2021 में हमने 5 साल की 4 लाख की एबडी करवाई।लेकिन पोस्टमास्टर के द्वारा हमारी एबडी नही की गई और हमारे द्वारा बार बार पासबुक मांगने पर वह दो साल से टालते आ रहे थे….कुछ दिन पहले पीड़िता फिर पोस्टऑफिस में जाकर पासबुक के लिए गई तब स्टाफ के द्वारा पता चला कुछ समय पहले ही उनका ट्रांसफर ऋषिकेश हो गया।
पीड़िता ने नए पोस्टमास्टर को रसीद देकर पासबुक की जानकारी लेनी चाही…जाँच के बाद पता चला कि पीड़िता के नाम से कोई रिकॉर्ड ही नहीं है।पीड़िता ने पोस्टमास्टर से सम्पर्क किया।पोस्टमास्टर ने बताया कि जो आपकी 4 लाख की धनराशि से मैने अपना लोन भर दिया।पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है।

More in Uncategorized

Trending News