Connect with us

Uncategorized

नगर आयुक्त ने कहा व्यापारी अतिक्रमण स्वयं हटाये,अन्यथा 15 के बाद कभी भी हटा सकता है निगम

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार के गोखले मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने एक बार फिर सभी को नोटिस, चिन्हीकरण और शहर में एनाउंसमेंट के माध्यम से भी जानकारी दे दी है वहीं कुछ व्यापारियों ने 15 दिन का समय मांगते हुए स्वयं हटा लेने की बात कही है।

त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम के नगर आयुक्त वैभव गुप्ता का कहना है कि 15 दिन के बाद व्यापारियों ने स्वयं तोड़ने की बात कही है और त्योहारों का सीजन शुरू हो रहा है उसमें व्यापारियों को कुछ रियायत दे दी जाएगी।अगर 15 नवंबर तक व्यापारी अपना अतिक्रमण नहीं हटाते हैं उसके बाद नगर निगम हटाएगा और उसमें जो भी खर्चा आएगा वह व्यापारी को देना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News