Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

लकड़ी पड़ाव में पानी की क्षतिग्रस्त लाइन पर टाईल्स बिछाने के मामले का आयुक्त वैभव गुप्ता ने लिया संज्ञान

Ad

कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव में रशीदिया मस्जिद के पास नगर निगम की तरफ से टाईल्स बिछाने का काम चल रहा है वहीं पर जगह-जगह पानी की लाइनें भी लीकेज हो रही है।

जिसकी शिकायत नगर आयुक्त से की गई थी …नगर आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए सम्बंधित कर्मी को भेजा।जल संस्थान से संपर्क करके क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने को कहा और ठेकेदार को भी सही तरीके से काम करने के आदेश दिए।आयुक्त के आदेश के बाद टाईल्स उखाड़ कर पानी की क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने का काम किया जा रहा है।

More in Uncategorized