Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में स्टार्ट-अप कार्यशाला, युवाओं को स्वरोजगार और नवाचार की मिलेगी राह

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र के तत्वावधान में कोटद्वार में तीन दिवसीय रैम्प एवं स्टार्ट-अप कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को नवाचार, व्यवसाय शुरू करने और सरकारी योजनाओं से जुड़ने की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यशाला का शुभारंभ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने किया। उन्होंने उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से स्वरोजगार अपनाने और नए विचारों पर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग निदेशालय, देहरादून से रोहित श्रीवास्तव ने वर्चुअल माध्यम से रैम्प एवं स्टार्ट-अप योजनाओं की जानकारी दी। वहीं संदीप अग्रवाल ने एमएसएमई योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

आईआईएम काशीपुर से प्रशांत कुकरेती ने स्टार्ट-अप शुरू करने की प्रक्रिया, आवश्यकताओं और सं

भावनाओं पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही औद्योगिक निर्माता संघ के सचिव विवेक चौहान ने अपने अनुभव साझा करते हुए उद्यम स्थापना से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान बताए।

कार्यशाला में जयदीप बिष्ट, राजेंद्र अंथवाल, रुचि भट्ट समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस कार्यशाला को युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है…जहां उन्हें न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली…बल्कि अपने स्टार्ट-अप के सपनों को साकार करने की दिशा में मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

More in उत्तराखंड

Trending News