Connect with us

उत्तराखंड

दो शातिर नशा तस्करों को लगभग 6 लाख की चरस के साथ किया गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।कोटद्वार क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर तस्करों को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कोटद्वार और CIU की संयुक्त टीम ने BEL रोड के पास कार्रवाई की। इस दौरान दलजीत सिंह बिष्ट और विजय सिंह को कुल 2 किलो 930 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बागेश्वर से चरस लाकर क्षेत्र में छात्रों और वाहन चालकों को बेचते थे। बरामद चरस की कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।

मुख्य आरोपी दलजीत सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

More in उत्तराखंड

Trending News