Connect with us

उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया उद्घाटन, रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार, 29 मार्च 2026:
जिला उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो” के तहत कोटद्वार के महाराजा वेडिंग प्वाइंट में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार की विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे एक्सपो स्थानीय उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करते हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में लघु, कुटीर और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलती है और रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने उद्यमियों से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में योगदान दें।
एक्सपो में विभिन्न उद्योगों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें स्थानीय उत्पाद, हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री और नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया और उद्यमियों के कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जाधारी ऋषि कंडवाल, महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग, सुनील गुप्ता, बालेन्द्र कुमार, मयंक कोठारी, ममता, विवेक अग्रवाल, जयदीप बिष्ट और अजय गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड