Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

पीडब्ल्यूडी ने सिद्धबली मंदिर समिति को थमाया नोटिस,सात दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण,पीडब्ल्यूडी करेगा विभागीय कार्यवाही

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर समिति को पीडब्ल्यूडी दुगड्डा ने नोटिस थमा दिया है।सिद्धबली मंदिर के निकट बनी धर्मशाला ओर पार्किंग को पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनाया गया है।इसी संदर्भ में पीडब्ल्यूडी ने समिति को 7 दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया है।

पीडब्ल्यूडी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय सीमा के तहत अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है उस स्थिति में पीडब्ल्यूडी आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपनी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए विवश हो जाएगी…ओर अतिक्रमण हटाने में जो भी व्यय आएगा उसका हर्जाना समिति को देना होगा।

More in Uncategorized

Trending News