Connect with us

उत्तराखंड

नजीबाबाद रोड पर पड़े कूड़े से फैल रही बदबू से बीमारी फैलने का बना हुआ है खतरा,कैमरे लगाने के बाद चेक करना भूले निगम कर्मी

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के नजीबाबाद रोड पर कई दिनों से कूड़ा पड़ा हुआ है।वहाँ पड़े कूड़े की वजह से आस पास बदबू फैलने लगी है और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।यह स्थिति नजीबाबाद रोड के शिवालिक नगर के ठीक सामने की है ओर यही नही वहाँ पर निगम का सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है।

जिम्मेदार व्यक्ति ने शायद कभी उसको देखने की जहमत नहीं उठाई….अन्यथा कूड़ा डालने वालों का पता चल जाता ओर चालान भी काटा जाता।जब से सफाई का ठेका प्राइवेट कम्पनी को मिला है शहर की सफाई व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है।

वही स्थानीय लोगो का कहना है कि यहाँ पर आस पास वाले तो कूड़ा डालते ही हैं निगम के कर्मचारी भी कूड़ा डाल जाते हैं और कई कई दिन तक उठाते नहीं हैं।जिसकी वजह से यहाँ से निकलना भी मुश्किल हो रहा है।मक्खी मच्छर भी पनपने लगे हैं जिससे बीमारी फैल सकती है।

More in उत्तराखंड

Trending News