Connect with us

उत्तराखंड

कांवड़ यात्रा में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब

Ad ADVERTISEMENTS Ad

श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड के प्रसिद्ध श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा है। देश के विभिन्न राज्यों से लाखों शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए नीलकंठ धाम पहुंच रहे हैं।पूरा मेला क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोषों से गूंज रहा है। श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रा मार्ग और मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती, यातायात प्रबंधन, खोया-पाया केंद्र और सहायता केंद्र लगातार सक्रिय हैं। इसके साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे मेला क्षेत्र पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News