Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में आबकारी विभाग का एक्शन, आमपड़ाव से 75 पव्वे अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बरामद

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी गढ़वाल में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में छापेमारी करते हुए आबकारी विभाग ने 75 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। मामले में आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी तपन कुमार पाण्डेय के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद विभाग ने अपने स्तर पर सूचना जुटाकर संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसमें यह सफलता मिली। इसके बाद 28 जुलाई को भी क्षेत्र में सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया गया।
विभाग के मुताबिक जुलाई माह में जनपदभर में कुल 114 प्रवर्तन कार्रवाइयां की गईं, जिनमें 16 मुकदमे दर्ज किए गए और 227.77 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। खोलाचौरी, फिरोजपुर, सिम्बलचौड़, लालपुर, आमपड़ाव, सतपुली और अन्य क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर कार्रवाई की जा रही है।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ नियमित छापेमारी और प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News