Connect with us

देहरादून

अवैध रूप से गैस रिफिलिंग पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: प्रेमनगर में छापेमारी, भारी मात्रा में सामान जब्त

Ad ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम ने सूचना के आधार पर प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुधोवाला चौक से मांडूवाला मार्ग पर आनंदी हाउस के पास एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान मौके पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम करते हुए एक युवक को पकड़ा गया।
छापेमारी में कुल 6 गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, हैंगिंग वेटिंग मशीन और रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है।
प्रशासन के अनुसार, इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और एलपीजी सप्लाई नियमों के तहत गंभीर उल्लंघन पाया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और रिफिलिंग में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
वहीं, जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बता दें कि जिले में आज हजारों उपभोक्ताओं को घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है और पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध है। Ye dekhna mam

Continue Reading
You may also like...

More in देहरादून