Connect with us

उत्तराखंड

मतदाता सूची पुनरीक्षण: जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, शेड्यूल जारी

Ad ADVERTISEMENTS Ad

जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण की रूपरेखा साझा की गई और सभी दलों से सहयोग की अपील की गई।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मई से 7 जून तक कार्मिकों का प्रशिक्षण और प्रपत्रों की प्रिंटिंग होगी। इसके बाद 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन करेंगे।
14 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारंभिक ड्राफ्ट प्रकाशित होगा, 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी और 15 सितंबर को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 नियुक्त करने पर जोर देते हुए प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की बात कही।
जनपद में 13.80 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 79 प्रतिशत से अधिक की मैपिंग पूरी हो चुकी है।
नागरिक ईसीआई-नेट, बीएलओ संपर्क और टोल फ्री 1950 के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड