देहरादून
पेंशनरों के लिए जरूरी खबर: 22 और 24 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर होगा भौतिक सत्यापन, चूकने पर रुक जाएगी पेंशन
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर समाज कल्याण और महिला कल्याण विभाग द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पहले चरण में सहसपुर और डोईवाला विकासखंड में शिविर लगाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को सहसपुर ब्लॉक के खुशहालपुर पंचायत भवन में और 24 अप्रैल को डोईवाला ब्लॉक के राइका बुल्लावाला में सुबह 11 बजे से पेंशनरों का सत्यापन किया जाएगा।
प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
साथ ही, सभी पेंशनरों—चाहे वे वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा या परित्यक्ता श्रेणी के हों—को स्वयं उपस्थित होकर अपना वोटर आईडी और आधार कार्ड की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।
प्रशासन ने साफ किया है कि जो पेंशनर तय तारीख पर सत्यापन नहीं कराएंगे, उनकी पेंशन रोक दी जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलता रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
