उत्तराखंड
कोटद्वार पुलिस ने 258 ग्राम चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार,बाइक भी सीज
कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।कोटद्वार पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को 258 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर को चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UP20Q6829 पर सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 258 ग्राम चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुभाष चंद्र सैनी निवासी शाहपुर खारोलापुर, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




