Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

देहरादून में ‘एयर अटैक’ का अलर्ट! रात के अंधेरे में अचानक हुए ब्लैकआउट से सहमे लोग

Ad ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में शुक्रवार रात एयर अटैक की सूचना पर प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
पुलिस कंट्रोल रूम को देर रात सूचना मिली कि आईएसबीटी में बम धमाका हुआ है सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र सक्रिय कर दिया गया और इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम तत्काल लागू किया गया।
इसके साथ ही शहर के शहरी क्षेत्रों में पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया। मॉक ड्रिल के लिए घंटाघर, डील रायपुर, आराघर और आईएसबीटी क्षेत्र को चिन्हित किया गया।
आईएसबीटी क्षेत्र में बम धमाके की स्थिति का अभ्यास किया गया, जिसमें भवन क्षतिग्रस्त होने, 4 मृतक, 6 गंभीर और 5 सामान्य घायलों की स्थिति दर्शाई गई। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से दून चिकित्सालय भेजा गया।
आराघर क्षेत्र में एक बम बिना फटे मिलने की स्थिति बनाई गई, जिसे ईओडी टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया।
घंटाघर क्षेत्र में बमबारी के चलते पुलिया, विद्युत और पेयजल आपूर्ति बाधित होने का अभ्यास किया गया, जिसकी बहाली के लिए संबंधित विभाग सक्रिय रहे।
इस दौरान सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन और सिविल डिफेंस की संयुक्त टीमों ने राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। विभिन्न स्थानों पर कुल 152 सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स तैनात रहे।
प्रशासन के अनुसार, इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को परखना और मजबूत करना है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News