उत्तराखंड
कच्छ हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
कोटद्वार-गुजरात के कच्छ में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सैनिकों और उनके परिजनों के परिवारों से मिलने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बुधवार को कोटद्वार पहुंचे।उन्होंने दिवंगत नायक राजेश सिंह रावत और नायक सौरभ सिंह नेगी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही हादसे में प्रभावित नायक नितिन गुसाईं से भी मुलाकात की।

इस भीषण हादसे में नायक सौरभ नेगी, उनकी पत्नी सविता और तीन माह की मासूम बेटी शिविका की मौत हो गई थी। वहीं नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी और चार वर्षीय बेटी वमिका तथा नायक राजेश रावत और उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता ने भी हादसे में अपनी जान गंवाई थी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह हादसा बेहद हृदयविदारक है। मासूम बच्चों सहित पूरे परिवारों का असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




