उत्तराखंड
कोटद्वार में आदमखोर गुलदार ट्रेंकुलाइज,ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
कोटद्वार के सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग में महिला की जान लेने वाले आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर लिया है। गुलदार को महिला पर हमले वाले घटनास्थल के पास ही बेहोश कर पकड़ लिया गया। इसके बाद अब उसे ढिकाला ले जाया जा रहा है।

गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। महिला की दर्दनाक मौत के बाद से ही इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ था।
वहीं, एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम कल ही मौके पर पहुंच गई थी और गुलदार को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। अब गुलदार के ट्रेंकुलाइज होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




