Connect with us

उत्तराखंड

कैंसर पीड़ित परिवार के संकटमोचक बने DM सविन बंसल, CSR फंड से कराया ऋणमुक्त

Ad ADVERTISEMENTS

देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कैंसर पीड़ित एक परिवार को आर्थिक राहत प्रदान की है। रायपुर क्षेत्र की निवासी संध्या रमोला, जिनके पति गले के कैंसर से पीड़ित हैं, आर्थिक संकट का सामना कर रही थीं।
परिवार पर करीब 71 हजार रुपये का ऋण बकाया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने सीएसआर फंड से पूरी राशि जमा कराकर परिवार को ऋणमुक्त कराया।
इसके साथ ही रायफल क्लब मद से 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित की गई।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News