Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

देहरादून में डेंगू के खिलाफ सख्त कदम, कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय और फॉगिंग-सफाई के आदेश जारी

Ad ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में डेंगू और अन्य जल जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आज ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि डेंगू नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अस्पतालों में रैपिड टेस्ट, एलिसा टेस्ट, दवाइयों, बेड और ब्लड बैंक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।डीएम ने कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने और रैपिड रिस्पांस सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। साथ ही आशा कार्यकत्रियों को वार्डवार जिम्मेदारी देकर डोर-टू-डोर सर्वे कराने पर जोर दिया गया।नगर निगम को शहर के सभी नालों और ड्रेनों की तत्काल सफाई कराने तथा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष फॉगिंग और लार्विसाइड छिड़काव के निर्देश दिए गए।इसके अलावा स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने, बच्चों के लिए सावधानी संबंधी एडवाइजरी जारी करने और जलभराव रोकने पर विशेष फोकस करने को कहा गया।डीएम ने यह भी घोषणा की कि आशा कार्यकत्रियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में अतिरिक्त इंसेंटिव दिया जाएगा, जिससे डेंगू नियंत्रण अभियान को और मजबूती मिलेगी।बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव या लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://www.facebook.com/share/r/18pQBVfCBm

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News