Connect with us

उत्तराखंड

डीएम सविन बंसल बने फरिश्ता, कैंसर पीड़ित विधवा और उनके बच्चों के लिए बनी उम्मीद की किरण।

Ad ADVERTISEMENTS

देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल की संवेदनशील पहल एक बार फिर देखने को मिली है। कैंसर पीड़ित विधवा महिला सुनीता कलवार और उनके परिवार को सविन बंसल ने बड़ी राहत देते हुए आर्थिक सहायता और बच्चों की शिक्षा में मदद दिलाई है।आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी से जूझ रही सुनीता कलवार ने अपनी परेशानी जिलाधिकारी सविन बंसल के सामने रखी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सविन बंसल के निर्देश पर रायफल क्लब फंड से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।इसके साथ ही सुनीता के बेटे का स्कूल में दाखिला सुनिश्चित कराया गया, जबकि उनकी बेटी की रुकी हुई पढ़ाई को ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के जरिए दोबारा शुरू कराया गया।कैंसर जैसी गंभीर बीमारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे इस परिवार के लिए सविन बंसल की यह पहल बड़ी राहत बनकर सामने आई। सविन बंसल की संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित फैसले की भी चर्चा हो रही है, क्योंकि उनके हस्तक्षेप से एक जरूरतमंद परिवार को इलाज, आर्थिक सहायता और बच्चों की शिक्षा में सहारा मिला।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News