Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

22 साल में जो कांग्रेस, भाजपा नही कर पाई उसे हम एक माह में करेंगे पूरा- रावत

Ad ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर। लीजिए उत्तरखण्ड की जनभावनाओं के अनुरूप राज्य में अब छह जिले बनाने की केजरीवाल जी की घोषणा को जनता ने हाथोंहाथ लिया है। जो सत्ता के मद में चूर भाजपा और कांग्रेस नही कर पाई उसे आम आदमी पार्टी सरकार बनने के एक महीने बाद पूरा करेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाद्यक्ष शिशुपाल रावत ने कहा कि महिलाओ के खाते में एक हजार रुपया प्रतिमाह दिए जाने की केजरीवाल जी घोषणा का सभी ने स्वागत किया है। कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने जनता को हमेशा बहकावे में रखा। जिले बनाने की जो मांग वह 22 सालो में नही कर पाए हमारी सरकार उसे एक माह में पूरा करेगी। केम्पेन कमेटी के अद्यक्ष दीपक बाली की नेतृत्व में हुए आयोजन में जो भी घोषणा राष्ट्रीय अद्यक्ष केजरी वाल ने की वह कर्नल कोठियाल के माद्यम से आम आदमी पार्टी पूरा करेगी। आप नेता शिशुपाल ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा कि अगर उनमें दम है तो बताए कि अभी तक नए जिले वह क्यो नही बना पाई। उन्होंने कहा कि अभी तो यह केवल कुछ ही घोषणाएं है जो कि जा चुकी है, अभी उत्तराखण्ड के विकास के लिए बहुत कुछ होना बांकी है। यह समय केजरीवाल के हाथों को मजबूत किए जाने का है, आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का है। सरकार बनते ही राज्य का कायाकल्प आम आदमी पार्टी करके दिखाएगी। जातिवाद, सम्प्रदाय वाद से उपर उठकर इस समय राज्य के विकास की सोच के लिए केजरी वाल जी की पार्टी को मजबूत बनाने की जरूरत है। हम अपनी आखरी सांस तक राज्य के विकास के लिए, गरीब की रोजी रोटी के लिए, नोजवानो के रोजगार के लिए ओर महिलाओ के सम्मान के लिए हमेशा काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहे है और रहेंगे।

More in Uncategorized

Trending News