उत्तराखंड
हिंदी दिवस पर एसडीकेडी की मीनाक्षी ओर सौम्या को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान
कोटद्वार-कोटद्वार के पदमपुर सुखरो स्थित एसडीकेडी एजुकेशनल एकेडमी की दो छात्राओं ने राज्य स्तरीय भाषायी प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है।
उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से वर्ष 2026 के लिए हिंदी, उर्दू, पंजाबी और लोक भाषाओं में कविता, निबंध और एकांकी लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कक्षा 6 से 8 तक के प्रथम वर्ग में एसडीकेडी एजुकेशनल एकेडमी की कुमारी सौम्या ने ‘इतना बड़ा आकाश’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया।
वहीं, इसी विद्यालय की कुमारी मीनाक्षी ने गढ़वाली कविता ‘नदिया तेरा बहना’ में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि के बाद अब 13 सितंबर को देहरादून में आयोजित हिंदी दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्हें सम्मानित करेंगे।
सौम्या और मीनाक्षी की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी है। विद्यालय प्रबंधक विमल ध्यानी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में अलग-अलग प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं।
प्रधानाचार्य सुमन मेंदोला ने बताया कि दोनों छात्राओं ने प्रतियोगिता के लिए काफी समय से तैयारी की थी। विद्यालय में बच्चों की लेखन क्षमता और रचनात्मकता को बढ़ाने पर लगातार काम किया जाता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
