उत्तराखंड
चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार, कोटद्वार पुलिस ने घर से दबोचा
कोटद्वार-कोटद्वार में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने चोरी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुहैल पुत्र नसीम अहमद के खिलाफ एसीजेएम न्यायालय कोटद्वार में चोरी का वाद प्रचलित है और वह लगातार फरार चल रहा था।

12 सितंबर 2026 को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को लकड़ी पड़ाव स्थित उसके मकान से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
