Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

नगर निगम ने 100 से ज्यादा व्यापारियों को दिए नोटिस,बरामदों को समतल करने पर क्या कहा आयुक्त ने सुनिये उन्हीं की जुबानी

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार नगर निगम में एक बार फिर से बद्रीनाथ मार्ग से लेकर लालबत्ती तक के व्यापारियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।बरामदे को समतल करने की नगर निगम के द्वारा जल्द ही कवायद शुरू कर दी जाएगी।

इसी संदर्भ में बद्रीनाथ मार्ग पर लाल बत्ती तक 100 से ज्यादा व्यापारियों को नोटिस दिए गए हैं।वहीं व्यापारियों को सही जानकारी नहीं होने पर निगम के चक्कर काट रहे हैं उनका कहना है कि नगर निगम बरामदों को समतल करके बनाने की नोटिस दे रहा है।

वही इस संदर्भ में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता से पूछने पर उन्होंने बताया कि बरामदों को समतल करने और उनको फुटपाथ बनाने के लिए हमारे द्वारा बजट तैयार किया जा रहा है…ओर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।अगर व्यापारी स्वयं से बनाने के इच्छुक हैं तो बना सकते हैं लेकिन हमारी तरफ से इस तरह की कोई बाध्यता नहीं है

More in Uncategorized

Trending News