Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार,सागर 37 महीने जेल में रहा ओर एक माह पहले ही आया था बाहर

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सागर चौहान पुत्र हरेंद्र सिंह चौहान, निवासी सिम्बलचौड़, कोटद्वार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मनीष नेगी ग्राम नेगीयाणा,निवासी सिम्बलचौड़, ने कोटद्वार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 अक्टूबर की रात उनकी अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UK15B-3190 चोरी हो गई है।देर रात मंडी के पास से आरोपी सागर चौहान को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में एनडीपीएस एक्ट और चेक बाउंस के मामलों में भी जेल जा चुका है। बताया गया है कि वह करीब 37 महीने जेल में रहने के बाद लगभग एक महीने पहले ही बाहर आया था।पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News