Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में चोरी का आरोपी गिरफ्तार,तीन मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद,अपने ही घर मे चोरी का यह तीसरा मामला

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार पुलिस ने घर में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार मोहित पुत्र मन्नालाल, निवासी सिम्बलचौड़, एआरटीओ कार्यालय के पास, कोटद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 अक्टूबर की रात उनके घर से तीन मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर कोटद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की विवेचना के दौरान एसआई वेद प्रकाश ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी तीरथ उर्फ सूर्या पुत्र स्वर्गीय भारत सिंह आर्य, निवासी सिम्बलचौड़, कोटद्वार को बीईएल रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए तीनों मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में भी चोरी के तीन मामलों और गैर-जमानती वारंट के दो मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

कोटद्वार में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद

कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने घर में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को मोहित पुत्र मन्नालाल, निवासी सिम्बलचौड़ कोटद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 अक्टूबर की रात उनके घर से तीन मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली गई थी। शिकायत के आधार पर कोटद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की विवेचना के दौरान एसआई वेद प्रकाश ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी तीरथ उर्फ सूर्या पुत्र स्वर्गीय भारत सिंह आर्य, निवासी सिम्बलचौड़, कोटद्वार को बीईएल रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए तीनों मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी बरामद की।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पूर्व में भी चोरी के तीन मामलों और गैर-जमानती वारंट के दो मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News