Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-पौड़ी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के मुताबिक, न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार की अदालत में विचाराधीन वाद संख्या 640/2019, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित शिशुपाल उर्फ काली, निवासी कोड़िया, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News