Connect with us

उत्तराखंड

एएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने किया कोतवाली लक्ष्मणझूला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर ने कोतवाली लक्ष्मणझूला का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रखरखाव और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनशिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सलामी गार्द का निरीक्षण किया ओर थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, बैरिक, मेस, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस और सीसीटीवी कैमरों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से शस्त्रों और कारतूसों के संबंध में जानकारी भी ली तथा शस्त्रों की सुरक्षित हैंडलिंग का अभ्यास करवाया।

एएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने सभी अभिलेखों में प्रविष्टियां समय से और नियमानुसार दर्ज करने के साथ उन्हें अद्यावधिक रखने पर जोर दिया। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल, ई-मेल और सूचना का अधिकार (RTI) के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उच्चाधिकारियों के आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा ड्यूटी और चेकिंग के दौरान आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने को कहा। साथ ही पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News