Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट,निकाला फ्लैग मार्च

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार में आगामी दशहरा और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पौड़ी पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से कोटद्वार में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने लोगों से त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में 16 अक्टूबर को क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने नगर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। पुलिस बल ने झंडा चौक, लालबत्ती चौक और बद्रीनाथ मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान हुड़दंग मचाने, अराजकता फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पौड़ी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

More in उत्तराखंड

Trending News