उत्तराखंड
कोटद्वार में वीरबाला तीलू रौतेली की 365वीं जयंती पर डाक टिकट और विशेष आवरण का विमोचन

कोटद्वार में वीरबाला तीलू रौतेली की 365वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान डाक विभाग के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने वीरांगना तीलू रौतेली को नमन किया।कार्यक्रम में भारतीय डाक विभाग की ओर से वीरबाला तीलू रौतेली के सम्मान में डाक टिकट और विशेष आवरण का विमोचन किया गया।इस अवसर पर कोटद्वार के मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार की ओर से वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर डाक टिकट जारी किया जाना उत्तराखंड की वीरांगना के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली का साहस और वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। डाक टिकट के माध्यम से देशभर में उनकी वीरगाथा और योगदान को पहचान मिलेगी।साथ ही, युवा पीढ़ी को तीलू रौतेली के जीवन और उनके अदम्य साहस से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
