Connect with us

उत्तराखंड

पौड़ी में 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक, 14 अगस्त को होगी मैराथन दौड़

Ad ADVERTISEMENTS Ad

पौड़ी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 15 अगस्त के आयोजन को लेकर अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।14 अगस्त को कंडोलिया-टेका मार्ग पर मैराथन दौड़ आयोजित होगी। इसमें बालक, बालिका और ओपन वर्ग के धावक प्रतिभाग करेंगे। वहीं 15 अगस्त को एजेंसी चौक से रामलीला मैदान तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी।स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 9 बजे और कलेक्ट्रेट में 9:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही 14 और 15 अगस्त को सरकारी और गैर सरकारी भवनों को एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान अमृत सरोवरों में पौधरोपण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News