Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

साढ़े तीन लाख से अधिक की अवैध स्मैक के साथ एक नशा सप्लायर गिरफ्तार

Ad

कोटद्वार- उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तंत्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भंवर में फंसाने वालों को लगातार सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है। कोतवाली कोटद्वार पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैंकिंग के दौरान भाबर क्षेत्र के ग्राम नंदपुर, पो0 पदमपुर, मोटाढाक, कोटद्वार निवासी नशा तस्कर सागर नेगी पुत्र दीनदयाल सिंह नेगी को 3.60 लाख रुपए की 10.20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा सीआईयू, उपनिरीक्षक दीपक सिंह पंवार, कानि हरीश सीआईयू शामिल थे।

More in उत्तराखंड

Trending News