Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार के नए रेलवे स्टेशन का अपर मंडल रेल प्रबंधक ने किया निरीक्षण, अक्टूबर तक काम पूरा होने की उम्मीद

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में निर्माणाधीन नए रेलवे स्टेशन के कार्यों का मुरादाबाद मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन पारितोष गौतम ने निरीक्षण किया।उन्होंने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा को लेकर जानकारी ली गई।निरीक्षण के दौरान पारितोष गौतम ने फोन के माध्यम से कोटद्वार विधायक से भी बातचीत की। विधायक ने स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्टेशन पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की बात कही।रेलवे अधिकारियों के अनुसार नए रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन के उद्घाटन की तैयारियां की जाएंगी।नया रेलवे स्टेशन शुरू होने के बाद कोटद्वार आने-जाने वाले यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News