Connect with us

उत्तराखंड

नीलकंठ कांवड़ यात्रा में ड्यूटी निभाने वाले अधिकारी-जवान सम्मानित, एसएसपी ने बढ़ाया मनोबल

Ad ADVERTISEMENTS

नीलकंठ कांवड़ यात्रा महापर्व के शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न होने के बाद पौड़ी पुलिस की ओर से समापन समारोह आयोजित किया गया। कांवड़ मेला ड्यूटी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों, होमगार्ड, पीआरडी, एसडीआरएफ और पैरामिलिट्री जवानों को सम्मानित किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने ड्यूटी के दौरान निष्ठा, अनुशासन और सेवाभाव के साथ जिम्मेदारी निभाने वाले जवानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नीलकंठ कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस बल के कंधों पर थी। भीड़ और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम भावना और धैर्य के साथ जवानों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले 100 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। रिक्रूट कांस्टेबल, होमगार्ड, पीआरडी, एसडीआरएफ और पैरामिलिट्री जवानों के योगदान की भी प्रशंसा की गई।समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर, सीओ अनुज कुमार, सीओ तपेश कुमार, सीओ अस्मिता ममगाईं, सीएफओ राजेंद्र खाती सहित जोनल और सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कांवड़ मेला ड्यूटी से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News