Connect with us

Uncategorized

पौड़ी-कोटद्वार हाइवे बन्द

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार के पौड़ी राष्ट्रीय मार्ग भूस्खलन के कारण पौड़ी-कोटद्वार हाइवे का लगभग 50 मीटर हिस्सा नदी में समाया, हाइवे बंद होने से पहाड़ का संपर्क कटा
पौड़ी कोटद्वार को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग भीषण भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। नेशनल हाईवे-534 देर रात कोटद्वार-दुगड्डा के बीच हुए भूस्खलन के कारण बंद हो गया। हाईवे का करीब 50 मीटर हिस्सा नदी में समा गया। जिससे पौड़ी, श्रीनगर, बद्रीनाथ, लैंसडाउन का संपर्क कोटद्वार से टूट गया है।
दुगड्डा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग 534 भूस्खलन के लिहाज से बेहद संवेदनशीन माना जाता है। अचानक एक बार फिर राजमार्ग बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहाड़ का कोटद्वार से संपर्क कट गया है।
कोटद्वार से दुगड्डा 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है |

वही लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने दूरभाष मे बताया कि कोटद्वार दुगड्डा मार्ग मे पहले से ही भूस्खलन प्रभावित जगहो के लिए 4 करोड़ का बजट स्वीकृत है जिसमे कार्य चल रहा है अब नये स्थान मे भूस्खलन हुआ है जिसमे यातायात को बहाल कराने के लिए जुटे हुए हैं। मलबे को हटाने और रास्ता बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News