Connect with us

उत्तराखंड

चोरी ज्वैलरी से पूरी की बुलेट की ख्वाहिश, धनतेरस पर फाइनेंस कराई मोटरसाइकिल, गोवा से गिरफ्तार हुआ आरोपी!

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-कोटद्वार में चोरी की एक ऐसी घटना का खुलासा हुआ है, जिसमें चोर ने दूसरे के घर से ज्वैलरी चुराकर अपनी बुलेट खरीदने का सपना पूरा कर लिया। आरोपी ने चोरी की ज्वैलरी को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर करीब 90 हजार रुपये का ऋण लिया और इसी रकम से धनतेरस के मौके पर बुलेट मोटरसाइकिल फाइनेंस करा ली। हालांकि, पौड़ी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गोवा से गिरफ्तार कर लिया।
9 नवंबर को कोटद्वार निवासी तपस्या रावत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर ज्वैलरी चोरी कर ले गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित को गोवा से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने चोरी की ज्वैलरी को मुथूट फाइनेंस में गिरवी रखकर करीब 90 हजार रुपये का ऋण लिया था।इसी रकम से उसने धनतेरस पर बुलेट मोटरसाइकिल फाइनेंस कराई थी।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नोज रिंग बरामद की है। साथ ही चोरी की ज्वैलरी से फाइनेंस कराई गई बुलेट मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया है। गोवा से ट्रांजिट रिमांड पर कोटद्वार लाए गए आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड