उत्तराखंड
कोटद्वार पुलिस ने किया 2 हजार के इनामी को गिरफ्तार,स्मैक के मामले में चल रहा था फरार
कोटद्वार-कोटद्वार पुलिस ने 120 ग्राम स्मैक बरामदगी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
10 जुलाई को कोटद्वार पुलिस और सीआईयू की टीम ने कौड़िया रेलवे फाटक के पास चेकिंग के दौरान सोहेल और साहिब नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 ग्राम स्मैक बरामद की थी।मामले की जांच में बरेली निवासी मौ. नबी की संलिप्तता सामने आई,

जिसके बाद वह फरार चल रहा था।एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर आरोपी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने लगातार निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से 6 अक्टूबर को मौ. नबी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




