उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की माता जी का हुआ निधन,ऋतु खंडूड़ी ने जताया दुःख
कोटद्वार-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मां के निधन की खबर से पंचूर गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, सावित्री देवी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। इससे पहले उन्हें ऋषिकेश एम्स और देहरादून के जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।
वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया ।ऋतु खंडूरी ने कहा कि योगी जी की माताजी को वो नमन करती है जिन्होंने अपने बेटे का सन्यासी जीवन स्वीकारा और उन्हें देश हित में जाने दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -




