Connect with us

उत्तराखंड

हैप्पी होम स्कूल की वार्षिक एथलेटिक मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम,होप हाउस बना चैंपियन

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-हैप्पी होम स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट 2026-27 का आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अभिभावकों ने भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर आयोजन को खास बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त पी.एल. शाह, विद्यालय की निर्देशिका उषा सिंह और विशेष अतिथि विभा धूलिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद चारों सदनों के विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। छात्राओं की ओर से समूह गान और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

एथलेटिक मीट में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक और रिले रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खास बात यह रही कि माताओं के लिए 50 मीटर दौड़ और पिताओं के लिए गोला फेंक प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए होप हाउस ने ग्लैडविन मेमोरियल शील्ड पर कब्जा जमाया। जबकि हार्मनी हाउस दूसरे, वेलर हाउस तीसरे और विक्ट्री हाउस चौथे स्थान पर रहा।

व्यक्तिगत उपलब्धियों में सीनियर बालक वर्ग में मोहित और जूनियर वर्ग में प्रिंस रावत को बेस्ट एथलीट चुना गया। वहीं बालिका वर्ग में अंबिका बिष्ट ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा ईशा ध्यानी और अदिति को भी उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पी.एल. शाह ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और मेहनत करने का संदेश दिया। वहीं प्रधानाचार्या शालिनी सिंह ने बच्चों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड

Trending News