Connect with us

उत्तराखंड

कोटद्वार से 6 दिन से लापता 31 वर्षीय महिला,पुलिस तलाश में जुटी

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार में एक 31 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गाड़ीघाट निवासी कैलाश चंद्र ने 20 नवंबर को पुलिस को सूचना दी कि उनकी 31 वर्षीय पुत्री साक्षी बीती 14 नवंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।


परिजनों के मुताबिक साक्षी पहले भी घर से बिना बताए चली गई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद वह खुद ही वापस लौट आई थी। बताया गया है कि साक्षी मानसिक रूप से कमजोर है, जिसको लेकर परिजन काफी चिंतित हैं।
लापता महिला का हुलिया इस प्रकार है—चेहरा गोल, रंग गेहुआं, कद लगभग पांच फीट है। घटना के समय उसने हरे रंग का सूट-सलवार पहना हुआ था और पैरों में लेडीज चप्पल थी।
परिजनों ने पुलिस से महिला की जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। यदि किसी भी व्यक्ति को साक्षी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड