Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

केदारनाथ में बताया हरक सिंह को बाहरी

Ad ADVERTISEMENTS Ad

केदारनाथ में बताया हरक सिंह को बाहरी
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की केदारनाथ से चुनाव लड़ने की आशंकाओं पर उस समय विराम लग गया जब भाजपा की नेत्री शैलारानी रावत ने हरक सिंह रावत को केदारनाथ में बाहरी व्यक्ति बताकर चुनाव लड़ने पर विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले हरक सिंह रावत की केदारनाथ से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही थी।लेकिन शैलारानी रावत के विरोध के बाद अब उनके केदारनाथ से चुनाव लड़ने पर संशय बन गया है। शैलारानी रावत की माने तो केदारनाथ से बाहरी व्यक्ति को टिकट नही देना चाहिये बल्कि स्थानीय को यहां से टिकट दिया जाना चाहिये। हरक सिंह रावत बाहरी व्यक्ति है उन्हें किसी भी हालत मैं केदारनाथ से टिकट नही दिया जाना चाहिये । सूत्रों की माने तो हरक सिंह रावत के समर्थक केदारनाथ मैं डेरा डाले हुये है। हालांकि हरक सिंह रावत अभी कुछ भी बोलने मैं परहेज कर रहे हो लेकिन सूत्र बताते है कि हरक सिंह रावत केदारनाथ विधानसभा से इस बार चुनावी ताल ठोकने की सोच रहे है। इससे पहले 2012 मैं भी हरक सिंह रावत रुद्रप्रयाग से चुनाव लड़ चुके है तथा रुद्रप्रयाग से विजय भी हुये थे। अब देखना होगा कि इस बार हरक सिंह रावत क्या खेल खेलते है। वो तो आने वाला समय ही तय करेगा।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News