Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

Uncategorized

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत मायके वालों ने लगाया पति पर आरोप

Ad

कोटद्वार के गाड़ी घाट में 40 वर्षीय महिला की मौत की सूचना मायके वालों को मिलने पर परिजन कोटद्वार पहुंचे और उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए ले जा रही अर्थी को ले जाने से मना कर दिया।परिजनों का कहना है कि 12:00 बजे के लगभग हमारी बहन से बात हुई थी और 2 घंटे बाद हमें किसी का फोन आया कि उनकी मृत्यु हो गई है परिजनों का यह भी कहना है

कि फोन पर बात करते हुए किसी तरह से नहीं लग रहा था कि वह बीमार या परेशान है उनका कहना है कि किसी ने फोन पर बताया कि उनको उल्टियां हो रही थी और उनकी मौत हो गई।मायके पक्ष को बहन के पति पर शक होने पर पुलिस को सूचना दी और पोस्टमार्टम के लिए कहने लगे…मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी में रखवा दिया है पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

More in Uncategorized

Trending News