2

Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

उत्तराखंड

न्याय के लिए दर दर भटक रहा वार्ड नम्बर 38 झंडीचौड उत्तरी का सूरज

Ad

कोटद्वार-कोटद्वार के झंडीचौड उत्तरी वार्ड नम्बर 38 में रहने वाले सूरज सिंह का 2023 में सिरमोर कम्पनी में काम करते हुए हाथ कट गया था।उस समय सूरज की उम्र मात्र 17 साल थी।सिरमौर कम्पनी सिगड्‌डी सिडकुल में स्थित है।

सूरज का कहना है मैं वहां पर लेबर का काम करता था और एक दिन मेनेजर शिवम ने मुझे चलती हुई मशीन को साफ करने को कहा ओर चलती मशीन की सफाई करते हुए मेरा हाथ मशीन के अंदर आने से हाथ की चारों उँगलियाँ मशीन में कट गयी।मेनेजर द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए कोट‌द्वार लाया गया जहाँ से मेरठ के रेफर कर दिया गया था।

मैनेजर ने बाद में मुआवजा देने की बात भी कही थी लेकिन दो साल से चक्कर काट रहा हूं कोई मदद नही कर रहा।श्रम विभाग में भी इसकी शिकायत की थी वहां से भी कोई कार्यवाही नही हुई।तहसीलदार के माध्यम से श्रम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।वही पार्षद सौरभ नोडियाल का कहना है कि श्रम विभाग के अधिकारियों को लेबर की समस्याओं से कोई लेना देना नही है।यहाँ तक कि फोन तक नहीं उठाते हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News