Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

मालगोदाम रोड पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले भारी वाहन पर पुलिस की कार्रवाई।

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार के मालगोदाम रोड चौराहे पर नियमों का उल्लंघन करते हुए कूड़े से लदा एक 22 टायर वाला ओवरहाइट ट्रक शहर में प्रवेश करता हुआ पाया गया। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ऐसे भारी वाहनों को रात 11 बजे के बाद ही शहर के भीतर आने की अनुमति है, इसके बावजूद संबंधित ट्रक तय समय के बाद चौराहे तक पहुंच गया।
ओवरलोड के कारण बिजली के तारों के टूटने की संभावना बनी रहती हैं इससे पहले कई बार कबाड़ के ट्रकों से बिजली की तारे टूट चुकी हैं और हादसा होते होते टले है।
स्थानीय पार्षद के द्वारा वाहन का रोका गया और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर तय नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News