Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार दिल्ली फार्म बॉर्डर पर बस के इंजन में लगी भीषण आग,यात्रियों ने खिड़कियों से कूद कर बचाई जान

Ad ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार में आज यूपी बोर्डर दिल्ली फार्म के पास एक बस में अचानक आग लग गई, जिसके बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया, और खिड़की दरवाजों से कूदकर सभी यात्री बस से बाहर निकल पाए। घटना आज दोपहर करीब ढाई बजे की है जब कोटद्वार फायर स्टेशन को 112 एमरजेंसी सर्विस पर कॉल आई कि दिल्ली फार्म बॉर्डर कोटद्वार के पास एक बस में आग लग गई है। जिसपर फायर यूनिट तुरंत ही घटना स्थल के लिए रवाना हुई। और घटना स्थल पर पहुंच कर देखा कि एक बस के इंजन और बाकी मशीनों में आग लगी है। फायर यूनिट के द्वारा पंपिंग कर होज रील से आग को बुझाना शुरू किया गया, और कड़ी मशक्कत से आग को पूरी तरह बुझा लिया गया। इस घटना में किसी भी यात्री को नुक्सान नहीं हुआ है, घटना के दौरान बस में कुल 25 यात्री सवार थे। टीम में अग्निशमन अधिकारी महताब अली, नवनीत सिंह, भगत सिंह, भूपेश धामी, शालिनी और वंदना मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News