Connect with us

KEDAR DARPAN (केदार दर्पण)

कोटद्वार

कोटद्वार में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन:खोह नदी में खोदी 18 मीटर गहरी खाई, 5.57 लाख का जुर्माना

Ad ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां खोह  नदी में रिवर ट्रेनिंग के नाम पर अवैध खनन किया जा रहा था।
प्रभारी खान अधिकारी के निर्देश पर गुलरपुल के डाउनस्ट्रीम, ग्राम बिशनपुर स्थित रिवर ट्रेनिंग लॉट का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान टीम को मौके पर नियमों का खुला उल्लंघन मिला।
पैमाइश में सामने आया कि स्वीकृत सीमा से अधिक गहराई तक खुदाई की गई थी। मौके पर 41 मीटर लंबी, 2 मीटर चौड़ी और करीब 18 मीटर गहरी खाई पाई गई, जिससे अवैध उत्खनन की पुष्टि हुई।
जांच में कुल 1476 घन मीटर यानी लगभग 2656.8 टन उपखनिज का अवैध खनन पाया गया। इस पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित पक्ष पर 5 लाख 57 हजार 928 रुपये का जुर्माना लगाया है।
फिलहाल मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Continue Reading
You may also like...

More in कोटद्वार

Trending News