Connect with us

उत्तराखंड

एसएसपी के आदेश पर कोटद्वार पुलिस ने 6 टीमें बनाकर चलाया सत्यापन अभियान,60 के काटे चालान

Ad ADVERTISEMENTS

कोटद्वार-एसएसपी लोकेश्वर सिंह के आदेश पर कोटद्वार में पुलिस ने अलग-अलग जगह पर सत्यापन अभियान चलाया।जिसमें पुलिस की 6 टीम बनाई गई ओर सभी 6 टीमों ने लकड़ी पड़ाव,आम पड़ाव,कौड़िया,गिवाई स्रोत, झूला बस्ती आदि में सत्यापन अभियान चलाया।

जिसमे उन्होंने लगभग 60 चालान किये।लकड़ी पड़ाव में जिन मकान मालिकों ने किराएदारों का सत्यापन नही कराया गया था उन पर चालानी कार्यवाही की गई।बाहर से आकर रहने वालों में अधिकतर बिजनौर, बिहार,नजीबाबाद के रहने वाले थे जो सालों से यहां रह रहे हैं उनके बारे में मकान मालिक के द्वारा थाने में कोई जानकारी नही दी हुई थी।

इसी को मद्देनजर रखते हुए चालान काटे गए और उनको किराएदार का थाने में आकर व जहाँ से आये हैं वहाँ के थाने का वेरिफिकेशन करवाने के आदेश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखंड